मित्रो,
सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए राजभाषा विभाग ने उन साथियों की सूची जारी कर दी है जिनके कागजात विभागीय पदोन्नति समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाना नियमानुसार हैः
यह पदोन्नति 2026 की रिक्ति के एवज में होनी है और 74 साथियों की सूची में शामिल नाम वर्ष 2019 तक की वरीयता-सूची को कवर करते हैं।
पूर्व में जारी सूची से जुड़े दस्तावेज़ राजभाषा विभाग को मिल गए हैं। ताज़ा सूची में शामिल एसटीओज प्रायः दिल्ली में ही तैनात हैं, अतः दस्तावेज़ समय पर राजभाषा विभाग को मिल जाने का अनुमान है। विशेषकर उन साथियों से जिनकी तैनाती दिल्ली से बाहर है, सतर्कता निकासी आदि राजभाषा विभाग को उपलब्ध कराने में तत्परता बरतने का अनुरोध है।

.jpg)
.jpg)



