* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

शुक्रवार, 29 मई 2026

सहायक निदेशक की पदोन्नतिः फाइल यूपीएससी से लौटी

साथियो,

    आप सभी से साझा करते हुए  प्रसन्नता हो रही  है कि अधिकारी एसोसिएशन की पुरजोर कोशिश के कारण आज सहायक निदेशक ग्रेड में पहले विकल्प के रूप में सभी पद पदोन्नति से भरने से संबंधित संशोधन वाली फाइल स्वीकृति के बाद राजभाषा विभाग को वापस आ गई है। एसोसिएशन ने इस परिवर्तन से अपने संवर्ग में पदोन्नति के अवसर में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने में जो भूमिका निभाई है वह अभूतपूर्व है। इससे संवर्ग में नई पीढ़ी के अनुवाद अधिकारियों का करियर सुनहरा और प्रगतिशील होगा।

    अपने संवर्ग के सहायक निदेशक ग्रेड के लिए भर्ती की वर्तमान पद्धति (75% पदोन्नति,25% सीधी भर्ती) को बदलकर, पदोन्नति, जिसके न होने पर प्रतिनियुक्ति, दोनों के न होने पर सीधी भर्ती करने के लिए भर्ती नियम में संशोधन की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में थी। डीओपीटी के बाद यूपीएससी ने भी इसे पिछले दिनों अनुमोदित कर दिया था। इसका सीधा अर्थ है कि अब यह पद शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरा जाएगा। 

     इसके बाद, अब तक सीधी भर्ती कोटे के बैकलॉग को पदोन्नति कोटे में डायवर्ट करने का कार्य शेष रह गया है। 

    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।