*लगभग 10 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की सतर्कता अनापत्ति अब भी लंबित। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक के पद पदोन्नति से भरे जाने संबंधी अधिसूचना जारी। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।
विविध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विविध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 12 जून 2026

सौ एसटीओज को पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण 22 जून से



 साथियो,


सहायक निदेशकों की सीधी भर्ती बंद करने/सभी पद पदोन्नति से भरे जाने संबंधी अधिसूचना प्रकाशन ने बड़ी संख्या
में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। 

यद्यपि कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, राजभाषा विभाग ने पूर्व तैयारी के तौर पर सौ वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण के लिए ज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें 2021 तक की वरिष्ठता-सूची में शामिल अधिकतर साथियों के नाम शामिल हैं (https://rajbhasha.gov.in/sites/default/files/jyapan080626.pdf)। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में राजभाषाकर्मी एकसाथ प्रशिक्षण ले रहे होंगे (https://rajbhasha.gov.in/sites/default/files/jyapan106.pdf)।

प्रशिक्षण इसी महीने की 22 तारीख़ से केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली में प्रस्तावित है। चूंकि संस्थान में प्रशिक्षुओं के बैठने के लिए स्थान सीमित हैं,अतः पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन रखा गया है।



गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

एसोसिएशन का पुनर्गठनः अंतिम चुनाव परिणाम








 

काग़ज़ात उपलब्ध कराने में पिछड़ रहे अधिकारी;12 अन्य एसटीओ को पदोन्नत करने की तैयारी

मित्रो,

एसोसिएशन को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि राजभाषा विभाग शीघ्र ही लगभग 12 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने वाला है।

आप अवगत ही होंगे कि 5 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की पदोन्नति का मामला पहले ही से अग्रिम चरण में है।

लगभग 12 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की प्रस्तावित पदोन्नति वर्ष 2023 की रिक्ति के लिए होगी जबकि वर्तमान में जिन 5 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के लिए कार्रवाई चल रही है, उनकी पदोन्नति रिक्ति वर्ष 2022 के लिए होगी। 

इस संबंध में, हम संवर्ग के सभी अधिकारियों-अनुवादकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे अपनी वार्षिक कार्य-निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) को अद्यतन रखें। हमारे संवर्ग में, विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की डीपीसी की कुछेक बैठकें चंद कर्मियों की एपीएआर उपलब्ध न होने से विलंबित होने के कई उदाहरण हैं। जैसे, अभी सहायक निदेशक से उप-निदेशक के रूप में पदोन्नति का मामला भी कुछ अधिकारियों की कुछ वर्षों की एपीएआर उपलब्ध न हो पाने के कारण लंबित है। ये अधिकारी हैं-

श्री हरिश्चंद्र केरापा

मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय

2018-19, 2019-20, 2020-21 (कुल वर्ष)

श्री चंद्र सिंह

पंचायती राज मंत्रालय

2018-19,2019-20, 2020-21 (कुल वर्ष)

श्री केदार नाथ कर्ण

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 (कुल 5 वर्ष)

इनके अलावा, कुछ सहायक निदेशकों की सतर्कता निकासी भी विभाग को अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। ये हैं-

श्री रमन कुमार वर्मा

विदेश व्यापार महानिदेशालय

श्री मुकेश कुमार

राजभाषा विभाग

श्री रणवीर सिंह

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

अतः विचार क्षेत्र में आने वाले सभी वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपनी एपीएआर की स्थिति देख लें और मांगे पर जाने पर सतर्कता निकासी विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराएं।

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

एसोसिएशन का पुनर्गठनः कुल 67 प्रतिशत मतदान; परिणाम आज देर शाम तक

साथियो,

अनुवादक एसोसिएशन के पुनर्गठन के लिए आज हुए चुनाव में 604 साथी मतदान के लिए पात्र थे जिनमें से 407 यानी 67.3 प्रतिशत ने मतदान किया। इनमें बैलेट से प्राप्त 8 मत शामिल हैं।

शुरुआत में, मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी थी जिसे देखते हुए 80 फीसदी से अधिक मतदान होने की उम्मीद की जा रही थी,लेकिन यह संख्या अनुमान से थोड़ी कम रही।

बहरहाल, मतों की गिनती शुरु हो गई है और परिणाम कुछ ही घंटे में मिल जाने की संभावना है और इसके साथ ही एसोसिएशन के नेतृत्व की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिणाम की आधिकारिक सूचना मिलते ही, आपको तत्काल सूचित किया जाएगा।

फिलहाल,थोड़ी देर का इंतज़ार और।

निर्वाचनःमतदान संपन्न, 604 में से कुल 407 ने वोट डाले

 














मित्रो,

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,नए एसोसिएशन के निर्वाचन के लिए आज सुबह साढे नौ बजे से मतदान शुरु हुआ और दोपहर साढे तीन बजे तक चला।

परिणाम की घोषणा भी आज ही देर शाम कर दी जाएगी जिसके संबंध में हम आपको ब्लॉग पर सूचित करेंगे।

आप सबकी सुविधा के लिए पुनः स्मरण करा दें कि इस बार के निर्वाचन में चार टीमें दौड़ में हैं,किंतु मतदान टीम की बजाए व्यक्ति को किया जाना था। यानी, संभव है,किसी एक ही टीम का हर व्यक्ति चुन लिया जाए और यह भी संभव है कि अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग टीम से सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति चुने गए हों। मतदाताओं ने जो भी तय किया होगा,स्थिति देर शाम तक स्पष्ट हो जाएगी। 

मतदान के लिए आए सभी सदस्यों ने 10 रुपए की पर्ची कटाई जो सदस्यता शुल्क के तौर पर थी।


दलवार स्थिति

टीमः परिवर्तन

दावेदारी का पद

नाम

कार्यालय

पदनाम

अध्यक्ष

श्री अरुण चंद्र राय

गृह मंत्रालय

STO

उपाध्यक्ष

श्रीमती आशा रानी

वित्त मंत्रालय

STO

उपाध्यक्ष

श्रीमती सुलक्षणा वत्स

 

STO

महासचिव

श्री बुधेश कुमार डनसेना

गृह मंत्रालय

STO

संयुक्त सचिव

श्रीमती मीना

केंद्रीय जल आयोग

STO

संयुक्त सचिव

श्री सुनील तंवर

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

JTO

कोषाध्यक्ष

श्री अमर सिंह

नागर विमानन महानिदेशालय

STO

टीमः प्रतिबद्ध

अध्यक्ष

सौरभ आर्य

इस्पात मंत्रालय

STO

उपाध्यक्ष

श्रीमती विशाखा बिष्ट

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय

STO

उपाध्यक्ष

श्री विमल सिंह

वस्त्र मंत्रालय

JTO

महासचिव

श्री सुनील चौरसिया

गृह मंत्रालय

STO

संयुक्त सचिव

श्री अभिषेक सिंह

रक्षा मंत्रालय

JTO

संयुक्त सचिव

श्री अतुल कुमार तिवारी

राष्ट्रपति भवन

STO

कोषाध्यक्ष

श्री प्रेम चंद सिंह यादव

आरजीआई

STO

टीमःसमाधान

अध्यक्ष

पवन कुमार शर्मा

गृह मंत्रालय

STO

उपाध्यक्ष

प्रवीन कुमार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

STO

उपाध्यक्ष

उपेन्द्र कुमार जाटव

उपायुक्त कार्यालय,हथकरघा

STO

महासचिव

दीपक डागर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

STO

संयुक्त सचिव

पूनम विमल

दूरदर्शन महानिदेशालय

STO

संयुक्त सचिव

झंटू कुमार मंडल

आर्थिक कार्य विभाग

STO

कोषाध्यक्ष

पवित्र जायसवाल

संपदा निदेशालय

STO

टीमः संकल्प

अध्यक्ष

प्रकाश कुमार

श्रम और रोज़गार मंत्रालय

STO

उपाध्यक्ष

श्री आशीष कुमार गुप्ता

विकास आयुक्त,एमएसएमई

STO

उपाध्यक्ष

श्री वाजिद नौशाद

राजस्व विभाग

STO

महासचिव

श्रीमती अर्पिता भट्टाचार्जी

विकास आयुक्त,एमएसएमई

STO

संयुक्त सचिव

श्री संतन कुमार झा

प्रधानमंत्री कार्यालय

STO

संयुक्त सचिव

सुश्री वर्षा

जलशक्ति मंत्रालय

STO

कोषाध्यक्ष

सुश्री काजल गोस्वामी

राजस्व विभाग

STO


मतदान के लिए सुबह से ही लोग अच्छी-खासी संख्या में पहुंचने शुरु हो गए थे।