* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

एसोसिएशन का पुनर्गठनः कुल 67 प्रतिशत मतदान; परिणाम आज देर शाम तक

साथियो,

अनुवादक एसोसिएशन के पुनर्गठन के लिए आज हुए चुनाव में 604 साथी मतदान के लिए पात्र थे जिनमें से 407 यानी 67.3 प्रतिशत ने मतदान किया। इनमें बैलेट से प्राप्त 8 मत शामिल हैं।

शुरुआत में, मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी थी जिसे देखते हुए 80 फीसदी से अधिक मतदान होने की उम्मीद की जा रही थी,लेकिन यह संख्या अनुमान से थोड़ी कम रही।

बहरहाल, मतों की गिनती शुरु हो गई है और परिणाम कुछ ही घंटे में मिल जाने की संभावना है और इसके साथ ही एसोसिएशन के नेतृत्व की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिणाम की आधिकारिक सूचना मिलते ही, आपको तत्काल सूचित किया जाएगा।

फिलहाल,थोड़ी देर का इंतज़ार और।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।