*लगभग 10 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की सतर्कता अनापत्ति अब भी लंबित। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक के पद पदोन्नति से भरे जाने संबंधी अधिसूचना जारी। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।
अद्यतन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अद्यतन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 3 जून 2026

कुछ और साथी सहायक निदेशक बनेंगे; नए भर्ती नियम की अधिसूचना शीघ्र

 मित्रो,

राजभाषा विभाग ने सहायक निदेशकों के कुछ और पदों को भरने के लिए बहुप्रतीक्षित कार्यालय ज्ञापन जारी कर दिया हैः

https://rajbhasha.gov.in/hi/Central_Secretariat_Official_Language_Service%20_Office_Order

ज्ञापन में 33 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों से काग़ज़ात मंगाए गए हैं।

सहायक निदेशक के शेष पद नए भर्ती नियमों के अधिसूचित होने और उसके बाद पदों के डायवर्जन की कार्रवाई पूरी होने के बाद भरे जा सकेंगे।

अधिसूचना एकाध दिन में जारी हो जाने की संभावना है।


सोमवार, 4 जुलाई 2022

चलाए वो जहाँ से भी, वहाँ से काम चलता है !

 मित्रो,

नए भर्ती नियमों (2021) की अधिसूचना में उप-निदेशक के स्तर पर प्रतिनियुक्ति का प्रावधान जोड़े जाने को लेकर लगातार चिंता व्यक्त की जा रही थी। साथ ही, विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति के लिए संयुक्त सेवावधि के प्रावधान को भी फिर से जोड़े जाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। एसोसिएसन इस मुद्दे के प्रति गंभीर रहा है और हमें यह साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उक्त दोनों प्रावधानों के विषय में हम दो माह पूर्व ही सचिव महोदय को अभ्यावेदन दे चुके हैं और हमने प्रतिनियुक्ति का प्रावधान हटाने तथा संयुक्त सेवा का प्रावधान बहाल किए जाने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। साथियों के लिए उस आवेदन की रूपरेखा यहाँ प्रस्तुत की जा रही है:     

-------------------------------------------------------------------------

विषय: उप-निदेशक के ग्रेड में संयुक्त सेवा के प्रावधान को शामिल करना और प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था (अनुसूची-III, केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा भर्ती नियमावली की भर्ती प्रक्रिया) को समाप्त करने संबंधी अनुरोध।

आदरणीय महोदया,

        आपके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में राजभाषा विभाग और विशेषकर केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा में आशा की एक नई किरण देखी जा रही है। संवर्ग के सभी ग्रेड में पदोन्नति के प्रति आपके अनवरत प्रयासों के कारण अब अभूतपूर्व परिणाम सामने आ रहे हैं। संवर्ग संबंधी मुद्दों के प्रति आपके अथक प्रयासों के प्रति यह संवर्ग कृतज्ञ है और हाल की कई सफलताओं का श्रेय आपको ही जाता है।

2.  किन्तु, 6 सितंबर 2021 को प्रकाशित संशोधित भर्ती नियामवली- 2021 की अधिसूचना केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा संवर्ग के हित में आपके सभी प्रयासों में व्यवधान उत्पन्न करने वाली प्रतीत होती है। इस नियमावली में, संयुक्त निदेशक और निदेशक के ग्रेड में पदोन्नति के लिए संयुक्त सेवा के प्रावधान को हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उप-निदेशक के ग्रेड में प्रतिनियुक्ति (एसटीसी सहित) का प्रावधान जोड़ दिया गया है जिससे सेवारत अधिकारियों और कर्मियों के लिए पदोन्नति की सहज आकांक्षा को गहरा आघात पहुँचा है। उल्लेखनिय है कि सहायक निदेशक के ग्रेड में 25 प्रतिशत पदों पर   सीधी भर्ती के प्रावधान और उप-निदेशक के ग्रेड में प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था से पदोन्नति से आगे बढने की संभावनाएं निश्चय ही बाधित होंगी।

3.  वर्तमान में संवर्ग की स्थिति यह हो गई है कि उप-निदेशक (39), संयुक्त निदेशक(25) और निदेशक(10) के पदों को फीडर ग्रेड के अधिकारियों से भरना संभव नहीं हो पा रहा है जिसका मूल कारण यह है कि वर्ष 2007 से 2015 के बीच सहायक निदेशकों को लंबे समय तक तदर्थ आधार पर बनाये रखा गया। इसके कारण अब संवर्ग के सहायक निदेशकगण उप-निदेशक के रूप में पदोन्नति के लिए जनवरी- 2024 में और उप-निदेशकगण संयुक्त निदेशक के तौर पर पदोन्नति के लिए जनवरी-2026 में पात्र होंगे। इस बीच, संवर्ग में उप-निदेशक के ग्रेड में प्रतिनियुक्ति पर बाहर से अधिकारियों को लेना होगा और संयुक्त निदेशक तथा निदेशक के पद रिक्त रह जायेंगे।

4.  निश्चय ही, वर्ष 2021 के संशोधित भर्ती नियमों के इन प्रतिकूल प्रावधानों से संवर्ग को नुकसान हुआ है इसे ठीक करने के लिए उप-निदेशक के ग्रेड में पदोन्नति के लिए संयुक्त सेवा (वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर 5 वर्ष और सहायक निदेशक के पद पर 3 वर्ष) के प्रावधान को फिर से लागू करना ही एकमात्र विकल्प रह गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 के भर्ती नियमों में उप-निदेशक ग्रेड के लिए 8 वर्ष की संयुक्त सेवा को पात्र माने जाने का प्रावधान था। केवल इस प्रावधान की बहाली मात्र से संवर्ग में सभी स्तरों पर सकारात्मक प्रभाव पडेगा और संयुक्त निदेशक तथा निदेशक के स्तर पर पदोन्नति के अवसर बढेंगे। साथ ही, सहायक निदेशक और वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के पदोन्नति अवसरों में भी वृद्धि होगी।

5.  उक्त तथ्यों के मद्देनजर आपसे अनुरोध है कि उप-निदेशक के स्तर पर संयुक्त सेवा के प्रावधान को फिर से लागू किया जाए और प्रतिनियुक्ति के प्रावधान को हटाया जाए। तदर्थ हम आपके आभारी होंगे।

 सादर

(दिनेश कुमार सिंह)

अध्यक्ष

-----------------------------------------------------------------------------    

मित्रो, उक्त दोनों मुद्दों को लेकर एसोसिएसन केवल आवेदन देने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि हम इस विषय में सभी संबंधितों से लगातार संपर्क में हैं क्योंकि यह मामला सभी स्तरों पर पदोन्नति से जुड़ा हुआ है। मसलन, एडी से डीडी के रूप में पदोन्नति के लिए रेजीडेंसी पीरियड में छूट के लिए एसोसिएशन ने विगत शुक्रवार को डीओपीटी के संबंधित उप-सचिव से मिलकर उनसे सकारात्मक सहयोग के लिए अनुरोध किया है और उनकी सलाह पर अमल भी किया जा रहा है।

सभी साथी समय पर पदोन्नत हों और कोई भी नियम संवर्ग के सामूहिक हित के विरुद्ध न जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएसन आगे भी हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

चलते-चलते, सभी साथियों से यह भी साझा करना चाहेंगे कि एसोसिएसन ने कैडर रिव्यू और ग्रेड-पे की फाइल पर भी आईएफडी में चर्चा की है।  

सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

मंत्रीजी के साथ बैठक निरस्त

 मित्रो,

गृह राज्यमंत्रीजी (प्रभारी, राजभाषा) के साथ संवर्ग के कर्मियों की 7 अक्टूबर,2021 को विज्ञान भवन में 1100 बजे प्रस्तावित संगोष्ठी अगली सूचना तक के लिए रद्द कर दी गई है।

इससे पूर्व, माननीय मंत्रीजी ने संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संवाद की इच्छा व्यक्त की थी। संभवतः, किसी भी केंद्रीय सचिवालय सेवा संवर्ग में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था और इसे लेकर सभी स्तरों पर उत्सुकता देखी जा रही थी तथा समूह-क तथा समूह-ख से जुड़े एसोसिएशन के लोग तैयारियों में जुट गए थे ताकि माननीय मंत्रीजी के समक्ष उपयुक्त प्रस्तुति देकर अवसर अपनी बात को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने के अवसर का लाभ उठाया जा सके। इस सिलसिले में दोनों ही एसोसिएशनों की बैठक भी हुई थी। राजभाषा विभाग भी इस संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटा था और सचिव महोदया की ओर से पत्र भी जारी किए गए थे।

बहरहाल, एसोसिएशन को आशा है कि परिस्थिति सामान्य होते ही, माननीय मंत्रीजी निश्चय ही हम सबको सुनना चाहेंगे और संगोष्ठी की तारीख़ नए सिरे से निर्धारित की जाएगी। इस संबंध में किसी भी निर्णय से हम संवर्ग के सभी साथियों को अद्यतन रखेंगे।



शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

वरिष्ठों की वरीयता-सूची

मित्रो,

राजभाषा विभाग वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियो की वरीयता सूची को अद्यतन कर रहा है। हर पदोन्नति आदेश में यह अनुरोध किया जाता है कि संबंधित कार्यालय पदोन्नति/कार्यभार ग्रहण संबंधी आदेश की प्रति राजभाषा विभाग को भी पृष्ठांकित करे, किंतु अधिकतर मामलों में राजभाषा विभाग को ऐसे आदेश की प्रति प्रेषित नहीं की जाती। इससे अगली पदोन्नति के लिए पात्रता सेवावधि की गणना में अड़चन आती है। अतः, निम्नांकित सूची में शामिल साथियों से अनुरोध है कि वे वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण की तारीख़ की जानकारी निदेशक श्री बी.एल. मीनाजी के ई-मेल bl.meena81@gov.in अथवा एसोसिएशन के ई-मेल centralsecretariattranslators@gmail.com  पर प्रेषित करने देने का कष्ट करें। कृपया यह भी देख लें कि वे अपने नाम के आगे दर्शाए गए कार्यालय में ही तैनात हैं या नहीं। 

क्र.सं.

श्री/श्रीमती/कु.

जन्‍म तिथि

नियमित पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख

वर्तमान तैनाती

1

ब्रजेश कुमार-।

10.02.1972

 

नागर विमानन मंत्रालय

2

दविन्‍दर

06.10.1977

 

 डीएमआई, फ़रीदाबाद

3

महेश कुमार

04.04.1970

 

राष्ट्रीय अभिलेखागार

रिक्ति वर्ष : 2015-16

 

 

 

4

राजेश कुमार-।।।

02.07.1975

 

वस्‍त्र मंत्रालय

5

श्री कृष्‍ण

01.01.1968

 

रक्षा मंत्रालय

6

देवेन्‍द्र कुमार

15.03.1974

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय

7

सुनीता डी.वर्मा

24.12.1977

 

भारत निर्वाचन आयोग

8

संगीता टी.

28.01.1978

 

इस्पात मंत्रालय

9

रेखा रानी

21.06.1969

 

आकाशवाणी महानिदेशालय

10

सुशील कुमार

05.03.1976

 

कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग

  11

नीरज नित्‍यानंद वर्मा

25.05.1975

 

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

12

राजवीर

29.07.1975

 

लोक उद्यम विभाग

13

राजेन्‍द्र कुमार

10.11.1976

 

मंत्रिमंडल सचिवालय

14

शिव कुमार

15.04.1977

 

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग

15

समीर कुमार वर्मा

01.04.1973

 

कारपोरेट कार्य मंत्रालय

16

अनुला मेहता

07.08.1973

 

सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

17

महीप सिंह

15.08.1971

 

नागर विमानन सुरक्षा ब्‍यूरो

18

बसन्‍त कुमार

14.12.1975

 

औषध विभाग

19

प्रभा सुयाल

26.08.1980

 

उच्चतर शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय)

20

रामानुज गौतम

17.09.1973

 

रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग

21

कमल तिसावर

17.03.1975

 

सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

22

मो. रोशन जमां रिजवी

19.05.1975

 

वाणिज्य विभाग

23

विकास वर्मा

10.04.1976

 

संसदीय राजभाषा समिति  (प्रतिनियुक्ति पर)

24

किरण माला

22.02.1973

 

संघ लोक सेवा आयोग

25

जोनिता बाली

16.08.1979

 

राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

26

ज्ञान चन्‍द पाल

04.01.1976

 

विदेश मंत्रालय

27

राजेन्‍द्र कुमार

05.04.1975

 

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

28

दीपा सैनी

06.08.1975

 

पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

29

अफरोज आलम

01.07.1975

 

व्यय विभाग

30

सुरेन्‍द्र सिंह धाकरे

10.06.1961

 

दूर संचार विभाग

31

देवेन्‍द्र कुमार

07.03.1976

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय

32

विष्‍णु कुमार

09.08.1977

 

आसूचना ब्यूरो, दिल्ली

33

मंगला सिंह यादव

10.10.1962

 

डाक विभाग

34

शर्मिला सक्‍सेना

15.01.1976

 

विकास आयुक्‍त (एम.एस.एम.ई) का कार्यालय

35

दीपिका रानी

13.03.1976

 

गृह मंत्रालय

36

निशान्‍त मिश्र

10.05.1975

 

पूर्वोत्‍तर विकास मंत्रालय

37

सीमा सोनी

04.02.1971

 

वाणिज्य विभाग

38

सुनील कुमार

09.02.1979

 

रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग

39

कृष्‍ण कुमार

01.08.1965

 

कर्मचारी चयन आयोग,नई दिल्ली

40

राजेश रंजन

21.12.1976

 

दूरसंचार विभाग

41

अजित हॅसदा

11.07.1973

 

स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय

42

विनोद कुमार

07.02.1966

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग

43

ब्रजेश कुमार शर्मा

01.12.1981

 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

44

श्‍वेता कसाना

02.05.1979

 

गृह मंत्रालय

45

दीपक कुमार खत्री

06.01.1983

 

प्रधानमंत्री कार्यालय

46

ओम प्रकाश

30.04.1971

 

कृषि,सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग

47

प्रताप सोरेंग

12.10.1977

 

पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय

48

जग प्रकाश

03.02.1977

 

कृषि,सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग

49

बबीता गुंज्‍याल

02.12.1982

 

आर्थिक कार्य विभाग

रिक्ति वर्ष : 2016-17

50

मुकेश कुमार सिन्‍हा

04.11.1967

 

भाषायी अल्प संख्यक आयोग,नई दिल्ली

51

मनोज कुमार

01.07.1979

 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

52

सुमन चॉद

16.07.1977

 

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

रिक्ति वर्ष : 2017-18

53

हरीश

27.03.1980

 

मुद्रण निदेशालय

रिक्ति वर्ष : 2018

54

कृष्ण कुमार कालस

27.12.1979

 

प्रतिनियुक्ति पर

55

सोमा अरूण अभिलाष

28.01.1986

 

सहायक आसूचना ब्यूरो, चेन्नई 

56

मुक्‍ता गोस्‍वामी

14.02.1980

 

एनएचएआई में प्रतिनियुक्ति पर

57

सीना टी.वी.

20.05.1982

 

विदेश व्यापार महानिदेशालय

58

पवन कुमार शर्मा

22.12.1981

 

गृह मंत्रालय

59

उमा देवी अवस्‍थी

19.09.1978

 

ग्रामीण विकास विभाग

60

सुष्‍मिता घई

30.09.1988

 

ARMED FORCES TRIBUNAL,REGIONAL BENCH,KOCHI (प्रतिनियुक्ति पर)

रिक्ति वर्ष : 2019

61

श्रीमती रजनी वी.

01.05.1983

 

प्रतिनियुक्ति पर कोचीन में  (महानिदेशक  विदेश  व्यापार का कार्यालयकोचि)