* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

शुक्रवार, 12 जून 2026

सौ एसटीओज को पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण 22 जून से



 साथियो,


सहायक निदेशकों की सीधी भर्ती बंद करने/सभी पद पदोन्नति से भरे जाने संबंधी अधिसूचना प्रकाशन ने बड़ी संख्या
में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। 

यद्यपि कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, राजभाषा विभाग ने पूर्व तैयारी के तौर पर सौ वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण के लिए ज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें 2021 तक की वरिष्ठता-सूची में शामिल अधिकतर साथियों के नाम शामिल हैं (https://rajbhasha.gov.in/sites/default/files/jyapan080626.pdf)। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में राजभाषाकर्मी एकसाथ प्रशिक्षण ले रहे होंगे (https://rajbhasha.gov.in/sites/default/files/jyapan106.pdf)।

प्रशिक्षण इसी महीने की 22 तारीख़ से केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली में प्रस्तावित है। चूंकि संस्थान में प्रशिक्षुओं के बैठने के लिए स्थान सीमित हैं,अतः पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन रखा गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।