* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

सहायक निदेशक के सभी पदों को भरे जाने का रास्ता साफ

मित्रो, 

डीओपीटी ने सहायक निदेशक ग्रेड में  सीधी भर्ती कोटे की रिक्तियों को पदोन्नति कोटे में डायवर्ट करने संबंधी राजभाषा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैडर के लिए यह एक अनुपम क्षण है। 

राजभाषा विभाग के शीर्ष नेतृत्व की इसमें बड़ी सकारात्मक भूमिका रही है। 

इसका एक अन्य परिणाम यह होगा कि अब सहायक निदेशक के तौर पर लगभग सभी रिक्तियों के भरे जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विभाग जल्द ही इस संबंध में ज्ञापन जारी कर पात्र वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों के दस्तावेज़ मंगाने की प्रक्रिया शुरु करने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।