*सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए ज्ञापन जारी। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक पद पर सीधी भर्ती होगी बंद; यूपीएससी ने सहायक निदेशक के सभी पद पदोन्नति से भरे जाने पर सहमति व्यक्त की। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए।* उप-निदेशकों का पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण पूरा। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।

शनिवार, 6 जून 2026

नए भर्ती नियम अधिसूचित, अधिक साथी सहायक निदेशक बन सकेंगे

साथियो,

पूर्व में दी गई सूचना के अनुरुप ही, केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा में सहायक निदेशक पद पर सौ फीसदी पदोन्नति का प्रावधान अधिसूचित हो गया है।

यह संवर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जिससे अनुवादक साथियों की आकांक्षा पूरी हुई है।

तत्काल इसका परिणाम यह होगा कि अब तक जितने वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की तुरंत पदोन्नति संभावित थी, वह संख्या बढ़ेगी।

अधिसूचना की स्वतः स्पष्ट प्रति सुलभ संदर्भ के लिए संलग्न है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।