*सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए ज्ञापन जारी। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक पद पर सीधी भर्ती होगी बंद; यूपीएससी ने सहायक निदेशक के सभी पद पदोन्नति से भरे जाने पर सहमति व्यक्त की। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए।* उप-निदेशकों का पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण पूरा। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।

बुधवार, 27 नवंबर 2019

स्मृति शेषः श्री आनंद प्रकाश मिश्र नहीं रहे

मित्रो,

अत्यन्त दुख के साथ सूचित करना है कि रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्री आनन्द प्रकाश मिश्र जी का निधन हो गया है। रक्षा मंत्रालय में कार्यरत सहायक निदेशक श्री रणवीर सिंहजी से प्राप्त सूचनानुसार, श्री मिश्र का आज सुबह मिंटो रोड स्थित उनके आवास पर हृदयगति रुक जाने से देहावसान हो गया।

श्री मिश्र ने मंत्रिमंडल सचिवालय, मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय और आसूचना ब्यूरो में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

श्री सिंह मूलतः इलाहाबाद के रहने वाले थे और उनकी लगभग तीन वर्ष की सेवा शेष थी। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

एसोसिएशन श्री मिश्र के असामयिक निधन से आहत है और पीड़ा की इस घड़ी में समस्त केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिवार की ओर से उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति समवेदना प्रकट करता है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे।


1 टिप्पणी:

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।