* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

मधुकरजी नहीं रहे


 साथियो,

अत्यन्त पीड़ा के साथ सूचित करना है कि हमारे संवर्ग के सहायक निदेशक श्री मनीषी मधुकरजी का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री मधुकरजी सम्प्रति मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय (श्रम मंत्रालय का अधीनस्थ कार्यालय, श्रमशक्ति भवन) में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे और उनकी तीन वर्ष से अधिक की सेवा अभी शेष थी।

श्री मनीषी पूर्व केंद्रीय सचिवालय अनुवादक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी रहे।

एसोसिएशन श्री मधुकरजी के असामयिक निधन से मर्माहत है और पीड़ा की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति समवेदना प्रकट करता है।

दिवंगत आत्मा की सद्गति हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।