*सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए ज्ञापन जारी। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक पद पर सीधी भर्ती होगी बंद; यूपीएससी ने सहायक निदेशक के सभी पद पदोन्नति से भरे जाने पर सहमति व्यक्त की। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए।* उप-निदेशकों का पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण पूरा। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

संयुक्त सेवावधि प्रावधान पर सुझाव आमंत्रित

मित्रो,

उप-निदेशक (राजभाषा) के ग्रेड में पदोन्नति हेतु सेवा नियमों में संशोधन का मामला राजभाषा विभाग में विचाराधीन है ताकि वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी और सहायक निदेशक के रुप में संयुक्त सेवावधि को उप-निदेशक के तौर पर पदोन्नति हेतु पात्रता माना जाए। इस प्रयोजन से सचिव महोदय को दिए जाने वाले अभ्यावेदन के लिए सभी साथियों से सुझाव आमंत्रित हैं।

ज्ञातव्य है कि वर्तमान नियमों के अनुसार, केवल सहायक निदेशक के तौर पर पांच वर्ष की नियमित सेवा को ही उप-निदेशक के तौर पर पदोन्नति हेतु पात्रता माना गया है। 

उप-निदेशक के तौर पर पदोन्नति पात्रता हेतु संयुक्त सेवावधि का अर्थ कुल आठ वर्षों की नियमित सेवा से है जिसमें तीन वर्ष की नियमित सेवा सहायक निदेशक के तौर पर हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।