* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

सोमवार, 11 नवंबर 2019

हम पाँच

साथियो, 

पिछली पोस्ट में हमने उन बारह कनिष्ठ साथियों के नाम सार्वजनिक किए थे, 2019 की रिक्ति के लिए जिनके सतर्कता निकासी प्रमाणपत्र अब तक विभाग को नहीं मिले हैं। 

अद्यतन स्थिति के अनुसार,अब यह संख्या घटकर 5 हो गई है और अब केवल इन साथियों की वीसी शेष हैः 

1. अनु भटनागर
2. प्रणव भारद्वाज 
3. युगेश्वर साह 
4. श्रद्धा दीपक मेश्राम,और 
5. श्रीला साह 

सुश्री अनु भटनागर ने इस सप्ताह सतर्कता निकासी प्रमाणपत्र अपने कार्यालय से भिजवा देने का विश्वास व्यक्त किया है। 

यह देखते हुए कि यह पदोन्नति नियमित आधार पर की जानी है, शीतकालीन संसद सत्र शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाला है और वीसी भिजवाने के लिए ज्ञापन जारी हुए डेढ़ महीना होने को है, अन्य साथियों से भी आग्रह है कि कृपया इस मामले को प्राथमिकतापूर्वक लें ताकि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के लिए तारीख़ निश्चित करने की प्रक्रिया शुरु हो सके। 

शुभस्य शीघ्रम।

1 टिप्पणी:

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।