* सीधी भर्ती कोटे की अब तक की रिक्तियों के पदोन्नति कोटे में डायवर्जन का प्रस्ताव डीओपीटी में स्वीकृति के साथ ही सहायक निदेशकों के सारे पदों को भरने का रास्ता साफ। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *श्री वी एल. कांत राव राजभाषा विभाग के सचिव होंगे। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने।

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

विशाखा और कृष्णाजी को नए कार्यालय मिले

साथियो,

कृपया राजभाषा विभाग के 9 जुलाई,2019 के कार्यालय आदेश का संदर्भ लें जिसे इस ब्लॉग पर भी 12 जुलाई,2019 को उपलब्ध कराया गया है। इस आदेश में क्रम सं. 7 पर मौजूद सुश्री विशाखा बिष्ट को राजस्व विभाग से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और 40वें नंबर पर सुश्री कृष्णा देवी को उर्रवक विभाग से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में स्थानांतरित किया गया था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद ख़ाली न होने के कारण राजभाषा विभाग ने उक्त दोनों मित्रों को नए कार्यालय आवंटित किए हैं।

अब सुश्री विशाखा बिष्ट स्वास्थ्य मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में और सुश्री कृष्णा देवी नागर विमानन मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय  नागर विमानन महानिदेशालय में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के तौर पर कार्यभार संभालेंगी।

दोनों साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।