* डीपीसी के लिए 74 एसटीओज के दस्तावेज़ अपेक्षित; सूची जारी। * 8वें वेतन आयोग के साथ एसोसिएशन की चर्चा शीघ्र संभावित। * श्री वी एल. कांत राव ने राजभाषा विभाग में बतौर ओएसडी कार्यभार संभाला। * उप-निदेशकोंं की पदोन्नति के लिए एसोसिएशन ने डीओपीटी में सचिव और अपर सचिव से मुलाकातें कीं। * 61 जेटीओ स्थायी हुए। *जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार सहायक निदेशकों की वरीयता सूची जारी।

मंगलवार, 25 जून 2019

पांडेय राकेश और देवानंदजी की राजभाषा विभाग में तैनाती

साथियो,

राजभाषा विभाग में कार्यरत हमारे साथी श्री सत्येन्द्र दहियाजी और संतोषजी को माननीय गृहमंत्रीजी के कार्यालय में तैनात किए जाने के कारण मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कार्य में एक तरह का ठहराव आ गया था। इन पदों को तत्काल भरे जाने की आवश्यकता को देखते हुए, गृह मंत्रालय के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में कार्यरत हमारे साथी श्री पांडेय राकेशजी तथा जल शक्ति मंत्रालय में कार्यरत श्री देवानंदजी को मुख्यालय में तैनात किए जाने संबंधी आदेश राजभाषा विभाग ने जारी कर दिया है।

दोनों सक्षम साथियों को एसोसिएशन की शुभकामनाएं।

यह भी उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से सुश्री सुमन चांद को श्री पांडेय राकेशजी के स्थान पर तैनात किया गया है।

2 टिप्‍पणियां:

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।