*लगभग 10 वरिष्ठ अनुवाद अधिकारियों की सतर्कता अनापत्ति अब भी लंबित। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक के पद पदोन्नति से भरे जाने संबंधी अधिसूचना जारी। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।

बुधवार, 24 अक्टूबर 2018

उप-निदेशकों के पद भरने की प्रक्रिया तेज़ करने की मांग

साथियो,

आप अवगत ही हैं कि इन दिनों संवर्ग के कल्याण की दिशा में चौतरफा प्रयास चरम पर हैं और एसोसिएशन कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के बिल्कुल क़रीब है। इनमें से एक लक्ष्य उप-निदेशकों के पदों को भरे जाने का है क्योंकि इन पदों का खाली रहना ही अनुवादकों की पदोन्नति की राह में सबसे बड़ी बाधा रही है। इसी क्रम में, एसोसिएशन ने सचिव महोदय का एक और ध्यानाकर्षण करते हुए उप-निदेशकों के पदों को भरने के लिए काग़ज़ात मंगाने की प्रक्रिया को तेज़ करने का आग्रह किया है ताकि उससे आगे की पदोन्नति समय पर हो सके

1 टिप्पणी:

  1. दिनेश जी, आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सचमुच बेहद सराहनीय हैं। मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।