*सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए ज्ञापन जारी। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक पद पर सीधी भर्ती होगी बंद; यूपीएससी ने सहायक निदेशक के सभी पद पदोन्नति से भरे जाने पर सहमति व्यक्त की। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए।* उप-निदेशकों का पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण पूरा। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।

गुरुवार, 21 जनवरी 2016

कैट ने विभाग को दो माह के भीतर कार्रवाई का निर्देश दिया

अनुवादकों की पदोन्नति के लिए दायर मामले में कैट,नई दिल्ली ने राजभाषा विभाग को याचिका में उठाए गए मुद्दों पर दो  माह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अदालती आदेश में 10 जुलाई,2015 के पत्र का संदर्भ दिया गया है। साथियों की सहूलियत के लिए उस पत्र की प्रति भी यहां दी जा रही है ताकि वे पूरे प्रकरण को ठीक से समझ सकें और अदालती फैसले को समग्रता में देख सकें। एसोसिएशन इस अदालती आदेश के मद्देनज़र, समुचित तथा त्वरित कार्रवाई हेतु विभाग को अलग से भी एक  अभ्यावेदन दे रहा है। इस मामले में समस्त कार्रवाइयों से संवर्ग को अवगत रखा जाएगा।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।