*सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए ज्ञापन जारी। *एसोसिएशन ने वेतन आयोग को अपनी मांगें सौंपी। *सहायक निदेशक पद पर सीधी भर्ती होगी बंद; यूपीएससी ने सहायक निदेशक के सभी पद पदोन्नति से भरे जाने पर सहमति व्यक्त की। * उप-निदेशकोंं और संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति के प्रयास तेज़ हुए।* उप-निदेशकों का पदोन्नति-पूर्व प्रशिक्षण पूरा। *7 सहायक निदेशक उप-निदेशक बने। * डीओपीटी के अपर सचिव से विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति को लेकर चर्चा। *एपीएआर रिपोर्टिंग अधिकारी को प्रस्तुत किए जाने की समय-सीमा बढ़कर 15 जून हुई।

गुरुवार, 21 नवंबर 2013

रिवर्सन की अफ़वाहः न गुमराह हों, न गुमराह करें

तदर्थ सहायक निदेशकों को रिवर्ट किए जाने की अफवाह इन दिनों फिर से ज़ोरों पर है। स्वाभाविक ही, कई तदर्थ सहायक निदेशक इससे परेशान हैं और अपने स्तर पर ऐसे प्रयास कर रहे हैं जिसकी अन्यथा कोई आवश्यकता न थी। हर कुछ महीने बाद,ऐसी चर्चा का उठना चलन-सा हो गया है और हर बार कुछ दिनों बाद सबकुछ पूर्ववत् हो जाता रहा है। 

हम संवर्ग में चल रहे तमाम मुद्दों पर समय-समय पर आपको अवगत कराते रहे हैं। ब्लॉग पर वही सूचनाएं साझा की जाती हैं जो प्रामाणिक हैं। किसी भी अन्य स्रोत से भ्रामक सूचना मिलने की स्थिति में, शंका के निवारण के लिए अध्यक्ष और महासचिव सहित एसोसिएशन के किसी भी पदाधिकारी से सीधे सम्पर्क किया जा सकता है।

      साथियो,संवर्ग इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुज़र रहा है और हमारे समक्ष कई चुनौतियां हैं। एसोसिएशन इनके समाधान के लिए निरन्तर प्रयासरत है जिसके लिए आप सबका सहयोग अपेक्षित है। ऐसी अफ़वाहों से एसोसिएशन का ध्यान बंटता है। अतः, हम तमाम सदस्यों से अनुरोध करते हैं कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। एसोसिएशन आपको आश्वस्त करता है कि किसी भी तदर्थ सहायक निदेशक के रिवर्सन का प्रश्न ही नहीं उठता। ऐसा किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपनी पहचान सार्वजनिक कर की गई आलोचना का स्वागत है। किंतु, स्वयं छद्म रहकर दूसरों की ज़िम्मेदारी तय करने वालों की और विषयेतर टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।